19 Apr 2024, 15:26:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

टीम इंडिया आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक पर कायम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 2 2016 11:19AM | Updated Date: Nov 2 2016 11:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुबई। आईसीसी टेस्ट टीम और गेंदबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर कोई बदलाव नहीं हुआ है। इस रैंकिंग में भारत और इसके आॅफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपना पहला स्थान बरकरार रखा है। भारत टीम तालिका में 115 अंक लेकर चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान (111) और आॅस्ट्रेलिया (108) से आगे है। इंग्लैंड की टीम चौथे स्थान पर है। उसके बाद दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, न्यूजीलैंड, वेस्ट इंडीज, बांग्लादेश और जिम्बाब्वे की टीमें हैं। 
 
अश्विन न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरिज के दौरान दूसरे सबसे तेज 200 विकेट चटकाने वाले गेंदबाज बने थे। उन्होंने 900 अंक से अपना पहला स्थान कायम रखा है। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन (878) दूसरे और इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन (853) तीसरे स्थान पर हैं। अश्विन के स्पिन जोड़ीदार रवींद्र जडेजा 805 अंक के साथ सातवें स्थान पर हैं। अश्विन आॅलराउंडरों की सूची में भी 451 अंक लेकर शीर्ष पर हैं। इस सूची में जडेजा 292 अंक के साथ पांचवें स्थान पर हैं।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »