25 Apr 2024, 17:46:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

युवराज की भाभी ने किया खुलासा- युवी करते हैं ये 'गंदा काम'

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 1 2016 2:40PM | Updated Date: Nov 1 2016 2:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बिग बॉस 10 की कंटेस्टेंट और युवराज सिंह की भाभी आकांक्षा शर्मा रविवार को बिग बॉस के घर से बाहर हो गई हैं। घर से बाहर आते ही उन्होंने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। बिग बॉस-10 के घर से बाहर आने के बाद मीडिया को दिए अपने एक साक्षात्कार में आकांक्षा शर्मा ने कहा कि उनके जेठ युवराज सिंह को गांजा पीने की आदत है। जब उनसे युवराज की मां द्वारा लगाए गए आरोपों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जहां तक आरोपों की बात है, उनका परिवार भी उससे बचा नहीं है। 
 
घर में जाने से पहले उन्होंने युवराज सिंह की मां शबनम पर उनकी शादी तोड़ने के आरोप लगाए थे। शबनम ने अकांक्षा पर आरोप लगाया था कि वो ड्रग्स लेती थीं। इस पर अकांक्षा ने कहा- मैंने अकेले नहीं जोरावर के साथ ड्रग्स लिया था और युवराज ने भी मुझे बताया कि वो भी ड्रग्स ले चुके है। 
 
मैं अपने पति के साथ ड्रग्स लेती थी। युवराज ने मुझे बताया था कि वो भी ड्रग्स लेते है। ये इस इंडस्ट्री में बहुत आम बात है। मेरी सास को खुद को बचाने के लिए कुछ तो कहना पड़ेगा। अपनी अशांत शादी के बारे में बात करते हुए आकांक्षा ने कहा कि मेरी उस तरह से शादी नहीं हुई थी। मेरी शादी केवल कागजों में थी। उस रिश्ते में कुछ नहीं था। मैंने कुछ भी झूठ नहीं बोला है और मुझे पता है कि मैंने क्या कहा है। मेरी शादी में कुछ नहीं हुआ। मैंने जो भी कहा उससे पीछे नहीं हट रही हूं।
 
यह मामला अभी कोर्ट में विचाराधीन इसलिए इस पर कुछ ना बोलना सही रहेगा। गौरतलब है कि बिग बॉस युनाइटेड किंगडम के शो बिग ब्रदर की तरह स्क्रिप्टिड होती है। इस शो में हिस्सा लेने वाले पार्टिसिपेंट्स को तीन महिने के लिए घर में लॉक कर दिया जाता है। इस दौरान बाहरी दुनिया से उनका संपर्क नहीं होता है। मस्ती भरे एपिसोड के आखिर में आकांक्षा शर्मा का नाम अनाउंस हुआ और उन्हें घर से बाहर आने को कहा गया। आकांक्षा क्रिकेटर युवराज सिंह के भाई जोरावर की पत्नी हैं। उन्होंने शो पर अपने ससुराल से जुड़ी कई बातों का खुलासा किया था। जिसके चलते वो लाइम लाइट में आ गई थीं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »