23 Apr 2024, 15:06:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

आत्‍महत्‍या करना चाहता था ऑस्ट्रेलिया का ये दिग्‍गज खिलाड़ी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 1 2016 10:51AM | Updated Date: Nov 1 2016 10:52AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट स्पिनर ब्राड हॉग ने अपनी नई किताब में कहा है कि संन्यास और शादी टूटने के बाद वह आत्महत्या करने की सोचने लगे थे। एक बार तो समंदर के किनारे एकदम मौत के करीब पहुंचकर भी ऐसा करने की हिम्मत नहीं जुटा पाया।
 
ऑस्ट्रेलिया की 2003 और 2007 विश्व कप विजेता टीमों के सदस्य रहे हॉग ने कहा कि उनके पास 2007-08 में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने के अलावा कोई चारा नहीं था क्योंकि आंद्रिया से उनकी शादी टूटने की कगार पर थी। अपनी आत्मकथा 'द रांग अन' में उन्होंने बताया कि शादी टूटने के बाद अगले तीन साल उन पर कितने भारी गुजरे जिसमें वह शराब पीने लगे थे।
 
उन्होंने कहा- मैंने समुद्र किनारे अपनी गाड़ी पार्क की और वॉक के लिए चला गया। मैंने समुद्र की ओर देखा और सोचा कि मैं इसमें कूद जाता हूं। बच निकला तो ठीक है और नहीं आ सका तो बदकिस्मती। मैं किस्मत पर छोड़ने को तैयार था। मैंने चार बार ऐसा सोचा लेकिन कर नहीं सका।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »