20 Apr 2024, 13:52:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सुनील गावस्कर होंगे देश के 'स्ट्रोक एंबेसेडर'

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 27 2016 9:14PM | Updated Date: Oct 27 2016 9:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हैदराबाद। भारत के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज सुनील मनोहर गावस्कर देश के स्ट्रोक एंबेसेडर बन गए हैं। पूर्व भारतीय ओपनर गावस्कर को एंबेसेडर बनाए जाने की घोषणा विश्व स्ट्रोक कांग्रेस (डब्ल्यूएससी) के 10 वें सत्र के उद्घाटन समारोह के दौरान की गई। समारोह में तेलंगाना के स्वास्थ मंत्री डा.सी लक्ष्मा रेड्डी भी मौजूद थे।             
           
भारतीय स्ट्रोक संघ (आईएसए) इस बार विश्व स्ट्रोक कांग्रेस की मेजबानी कर रहा है। उल्लेखनीय है कि विश्व स्ट्रोक संगठन (डब्ल्यूएसओ) विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) का एक आधिकारिक एनजीओ है जो आघात के प्रति लड़ाई के लिए प्रतिबद्ध है और लोगों को इसके प्रति जागरूक करने की दिशा में काम करता है।  
          
समारोह में विश्वभर के 2100 से ज्यादा विश्व विख्यात स्ट्रोक विशेषज्ञों की उपस्थिति में लिटिल मास्टर ने वीडियो संदेश के जरिए कहा, मैंने अपने करियर में स्ट्रोक से बहुत से रन बनाए हैं। तब यह मेरे लिए मनोरंजन की तरह था लेकिन जैसे जैसे मेरी उम्र बढ़ती गई, एक स्ट्रोक से मुझे डर लगा जो मेरी पारी को समाप्त या अक्षम बना सकता था और वह था मस्तिष्क आघात। मैं देश का स्ट्रोक एंबेसेडर बनने से बेहद उत्साहित हूं कि मुझे लोगों को इसके प्रति जागरूक करने का अवसर मिलेगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »