28 Mar 2024, 23:58:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मोहाली में चला विराट आैर धोनी का बल्ला, न्यूजीलैंड को दी मात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 23 2016 9:43PM | Updated Date: Oct 23 2016 9:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मोहाली। न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 वनडे मैचों की सीरीज में टीम इंडिया अब 2-1 से आगे हो गई है. उसने मोहाली में खेले गे सीरीज के तीसरे वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हरा दिया। 286 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने 48.2 ओवर में 3 विकेट खोकर 289 रन बना लिए।विराट कोहली (154 रन, 134 गेंद, 16 चौके, 1 छक्का) और मनीष पांडे (24 रन, 32 गेंद, 2 चौके) क्रीज पर हैं। 

कोहली को 6 रन पर मिला था जीवनदान
कोहली को 6 रन पर वाइड स्लिप पोजिशन पर रॉस टेलर ने जीवनदान दिया था और उन्होंने उसका भरपूर फायदा उठाया। टीम इंडिया का पहला विकेट 13 रन पर अजिंक्य रहाणे (5) के रूप में गिरा। मैट हेनरी और टिम साउदी ने एक-एक विकेट लिया है।
 
धोनी - कोहली के बीच हुई 151 रन की साझेदारी
टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली के बीच तीसरे विकेट के लिए 151 रनों की बेहतरीन साझेदारी हुई। सलामी बल्लेबाजों के जल्दी आउट हो जाने के बाद कोहली और धोनी ने भारतीय पारी को संभाला और जीत की तरफ ले गए।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »