28 Mar 2024, 18:54:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

शाकिब अल हसन ने झटके 5 विकेट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 23 2016 11:45AM | Updated Date: Oct 23 2016 11:45AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चटगांव। बांग्लादेश के लेफ्ट आर्म स्पिनर शाकिब अल हसन (79 रन पर पांच विकेट) ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पहले क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन शनिवार को इंग्लैंड का स्कोर 8 विकेट पर 228 रन कर दिया। तीसरे दिन स्टंप के समय क्रिस वोक्स 11 और स्टुअर्ट ब्रॉड 10 रन बनाकर क्रीज पर थे। इंग्लैंड के पास अब कुल बढ़त 273 रन की है जबकि उसके दो विकेट शेष हैं।
 
इंग्लैंड एक समय अपने पांच विकेट मात्र 62 रन पर गंवा चुका था, लेकिन बेन स्टोक्स ने 85 और जॉनी बेयरस्टॉ ने 47 रन बनाकर इंग्लैंड को संभाल लिया।  इंग्लैंड ने पहली पारी में 293 और बांग्लादेश ने 248 रन बनाए थे। इंग्लैंड के कप्तान कुक दोनों पारियों में नाकाम रहे और 4 तथा 12 रन ही बना सके। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »