24 Apr 2024, 02:47:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

डेंगू से उबरकर यूनुस खान ने लगाया शतक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 22 2016 3:47PM | Updated Date: Oct 22 2016 3:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अबुधाबी। डेंगू के कारण पहले टेस्ट नहीं खेल सके अनुभवी बल्लेबाज यूनुस खान ने शतकीय पारी खेली और उनके इस प्रदर्शन की मदद से पाकिस्तान ने दूसरे टेस्ट मुकाबले में वेस्ट इंडीज के खिलाफ ठोस शुरुआत की।

शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में पाकिस्तान ने पहली पारी में दिन का खेल खत्म होने तक 84 ओवर में 4 विकेट पर 304 रन बनाए। स्टंप के समय कप्तान मिसबाह उल हक 90 रन बनाकर खेल रहे थे। वे अपने शतक से 10 रन दूर हैं। यूनुस खान के  कॅरियर का यह 33वां शतक है। यूनुस ने 205 गेंदों पर 10 चौके और 1 छक्के की मदद से 127 रन बनाए। 

संक्षिप्त स्कोर : पाकिस्तान पहली पारी : 4/304 रन (यूनुस खान 127, मिसबाह 90*, शफीक 68 रन, शेनोन गेब्रियल 2 विकेट)।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »