25 Apr 2024, 12:50:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

आज एक बड़ा रिकॉर्ड बनाएंगे एलिस्टेयर कुक, रचेंगे इतिहास

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 20 2016 10:46AM | Updated Date: Oct 20 2016 10:47AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ढाका। इंग्लैंड के कप्तान एलिस्टेयर कुक ऐसा रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं, जिसे तोड़ पाना किसी भी अंग्रेज खिलाड़ी के लिए लगभग असंभव होगा। कुक बांग्लादेश के खिलाफ 20 अक्टूबर से शुरू हो रहे पहले क्रिकेट टेस्ट मैच में टॉस के लिए मैदान में उतरेंगे तो वह एक इतिहास रच देंगे।
 
कुक पूर्व विकेटकीपर एलेक स्टुअर्ट को पीछे छोड़कर इंग्लैंड की तरफ से सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। यह कुक का 134वां टेस्ट मैच होगा। कुक ने अभी तक 133 टेस्ट मैचों में 10599 रन बनाए हैं। इसमें 29 शतक और 51 अर्धशतक शामिल है। 
 
जेम्स एंडरसन बाहर : इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन कंधे की चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं और भारत के खिलाफ अगले महीने से शुरू होने जा रहे दौरे में पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं।
 
इंग्लैंड के कप्तान एलिस्टेयर कुक ने बताया कि एंडरसन फिलहाल पूरी तरह से फिट नहीं हैं और भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में टीम का हिस्सा नहीं होंगे। इंग्लैंड की टीम को नवंबर में भारत दौरे पर आना है, जहां पहला टेस्ट राजकोट में 9 नवंबर से खेला जाना है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »