16 Apr 2024, 21:47:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रणजी ट्रॉफी में ऋषभ पंत ने रचा इतिहास- जड़ा तिहरा शतक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 17 2016 2:40PM | Updated Date: Oct 17 2016 2:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। महाराष्ट्र के खिलाफ ग्रुप बी मैच में तिहरा शतक जमाने वाले दिल्ली के ऋषभ पंत रणजी ट्रॉफी के इतिहास में यह कारनामा करने वाले दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। 19 वर्षीय पंत ने वानखेड़े स्टेडियम में यह उपलब्धि हासिल की।
 
युवा विकेटकीपर पंत ने 514 मिनट क्रीज पर रहकर 326 गेंदों का सामना किया और 308 रन में 42 चौके और 9 छक्के लगाए। उनकी इस पारी के चलते दिल्ली और महाराष्ट्र के बीच मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ। ऋषभ से पहले महाराष्ट्र की ओर से स्वप्निल गुगाले ने 315 रन बनाए थे। 
 
प्रथम श्रेणी मैचों में पंत से पहले कर्नाटक के विकेटकीपर बल्लेबाज लोकेश राहुल ने वर्ष 2015 में उत्तर प्रदेश के खिलाफ 448 गेंदों पर 337 रनों की पारी खेली थी। ओवरआल रिकॉर्ड पर नजर डालें तो यह दिल्ली के लिए दूसरा सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर है। दिल्ली के लिए सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड रमन लांबा के नाम है, जिन्होंने वर्ष 1994 में हिमाचल प्रदेश के खिलाफ 312 रनों की पारी खेली थी। वैश्विक सूची में पंत प्रथम श्रेणी क्रिकेट में तिहरा शतक लगाने वाले सातवें विकेटकीपर बल्लेबाज हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »