19 Apr 2024, 23:56:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

धोनी के तोड़ा ऑस्‍ट्रेलिया के एलन बॉर्डर का रिकॉर्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 17 2016 11:22AM | Updated Date: Oct 17 2016 11:22AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला मैच जीतकर एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया। धोनी की कप्तानी में भारत ने कुल 108 मैच जीते हैं और वह एलन बॉर्डर को पीछे छोड़कर दूसरे सफल कप्तान बन गए हैं। आॅस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग 165 जीत के साथ पहले स्थान पर हैं।
 
धोनी ने 2007 से अभी तक 195 वनडे मैचों में टीम इंडिया का नेतृत्व किया और टीम ने इनमें से 108 मैचों में जीत दर्ज की। टीम इंडिया को उनके नेतृत्व में 72 मैचों में हार का सामना करना पड़ा, जबकि 4 मैच टाई रहे और 11 मैचों का परिणाम नहीं निकल पाया। पूर्व आॅस्ट्रेलियाई कप्तान एलन बॉर्डर ने 178 वनडे मैचों में आॅस्ट्रेलिया का नेतृत्व किया, इनमें से 107 मैचों में टीम ने जीत दर्ज की।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »