20 Apr 2024, 06:50:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport » Cricket

धोनी,विराट और रहाणे की जर्सी पर होगा मां का नाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 16 2016 8:18PM | Updated Date: Oct 16 2016 8:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सीमित ओवरों के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, टेस्ट कप्तान विराट कोहली और बल्लेबाज अंजिक्‍या रहाणे स्टार प्लस के 'नई सोच' अभियान से जुड़े हैं जिसके तहत ये खिलाड़ी प्रचार में अपनी जर्सी पर अपने और अपने पिता के नाम के बजाय अपनी मां के नाम की जर्सी पहनेंगे। 
 
इन क्रिकेटरों का मानना है कि अपने और अपने पिता के नाम के बजाय अपनी मां के नाम की जर्सी पहनने से उनकी अधिक पहचान बनेगी। यह अभियान महिलाओं को प्राथमिकता देने के लिए शुरु किया गया है। कंपनी ने इसके लिये भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के साथ करार किया है। 
 
धोनी ने इस अभियान के लिये कहा," इतने दिनों से मैं अपने पिता का नाम पहन रहा था, तब तो किसी ने कभी नहीं पूछा कि कोई खास वजह।" वहीं टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने कहा," मैं जितना कोहली हूं, उतना सरोज भी।" इसके अलावा मध्य क्रम के बल्लेबाज अंजिक्‍या रहाणे ने कहा," लोग कहते हैं कि पिता का नाम रोशन करो, लेकिन मेरे लिये मां का नाम भी रोशन करना उतना ही महत्वपूर्ण है।" स्टार इंडिया के प्रबंध निदेशक संजय गुप्ता ने कहा," बीसीसीआई का नई सोच अभियान के साथ जुड़ना हमारे लिए सम्मान की बात है। स्टार प्लस हमेशा से महिलाओं की जीवन शैली को ऊपर उठाने में विश्वास रखता है और यह अभियान हमारे लिये एक चुनौती के समान है।"
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »