26 Apr 2024, 01:39:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

गुगाले और बावने ने रणजी में 70 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 14 2016 10:41PM | Updated Date: Oct 14 2016 10:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में महाराष्ट्र के स्वप्निल गुगले और अंकित बावने ने रणजी ट्रॉफी में सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड बनाया है।
 
दिल्ली के खिलाफ खेलते हुए महाराष्ट्र के कप्तान गुगले और नंबर चार पर बल्लेबाजी कर रहे बावने ने नाबाद 594 रनों की साझेदारी की।
स्वप्निल गुगले 521 गेंदों पर 351 रन और बवने 500 गेंदों पर 258 रन बनाकर नाबाद रहे।
 
गुगले और बावने तब क्रीज पर आए थे जब महाराष्ट्र का स्कोर दो विकेट पर 41 रन था। इससे पहले, रणजी में सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड विजय हजारे और गुल मोहम्मद के नाम था।
 
हजारे और मोहम्मद की जोड़ी ने 1946-47 के रणजी सत्र में बड़ौदा की तरफ़ से खेलते हुए होल्कर के खिलाफ 577 रनों की साझेदारी की थी।
महाराष्ट्र ने अपनी पारी 2 विकेट पर 635 रनों पर घोषित कर दी और इस तरह वो प्रथम श्रेणी में सबसे बड़ी साझेदारी के रिकॉर्ड से 30 रन पीछे रह गए। 
 
सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड श्रीलंका के कुमार संगकारा और महेला जयवर्धने के नाम है। दोनों ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 624 रन बनाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया था।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »