28 Mar 2024, 20:30:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रणजी ट्रॉफी क्रिकेट: मध्यप्रदेश के गेंदबाजों पर बरसे युवराज और गुरकीरत सिंह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 14 2016 3:03PM | Updated Date: Oct 14 2016 3:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रोहतक। भारतीय टीम से बाहर चल रहे धाकड़ बल्लेबाज युवराज सिंह (164*) और गुरकीरत सिंह मान (101*) की शतकीय पारियों के सहारे पंजाब ने रणजी ट्रॉफी क्रिकेट स्पर्धा ग्रुप ए के मुकाबले में मध्यप्रदेश के खिलाफ ठोस शुरुआत की। पंजाब के दो बल्लेबाज 15 रन पर पवेलियन लौट गए थे, लेकिन उसके बाद युवराज और गुरकीरत उम्दा पारी खेलते हुए टीम को मजबूती प्रदान की। 
 
सीएच बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को पंजाब ने पहली पारी में दिन का खेल खत्म होने तक 89 ओवर में 3 विकेट पर 347 रन बना लिए थे। स्टंप के समय युवराज सिंह 164 और गुरकीरत सिंह 101 रन बनाकर खेल रहे थे। 
 
152 रनों की साझेदारी 
पंजाब के लिए युवराज और गुरकीरत के अलावा जीवनजोत सिंह ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। युवराज ने 241 गेंदों का सामना करते हुए 24 चौकों की मदद से 164 रन बनाए। यह युवराज के फर्स्ट क्लास कॅरियर का 25वां शतक है। गुरकीरत ने 102 गेंदों पर 16 चौके और 1 छक्का लगाते हुए 101 रनों की पारी खेली। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 26.1 ओवर में नाबाद 152 रनों की साझेदारी की। जीवनजोत ने 61 रनों की अर्धशतकीय पारी में 172 गेंदें खेलीं और 6 चौके जमाए। जीवनजोत ने युवराज सिंह के साथ तीसरे विकेट के लिए 180 रनों जोड़े।
 
ईश्वर पांडे के दो विकेट
मध्यप्रदेश के गेंदबाज पहले दिन विकेट के लिए संघर्ष करते नजर आए और उसकी ओर से ईश्वर पांडे को दो सफलता हासिल हुई। पांडे ने 27 ओवर में 95 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। गौरव यादव ने 24 ओवर में 78 रन देकर 1 विकेट झटका।
 
रणजी राउंड अप
ग्रुप ए : दिल्ली में मुंबई के खिलाफ वडोदरा ने बनाए 9/286 रन।
जयपुर में उत्तर प्रदेश के खिलाफ बंगाल ने बनाए 3/288 रन।
हैदराबाद में तमिलनाडु के 121 रन के जवाब में रेलवे 3/87 रन।
 
ग्रुप बी : विशाखापट्टनम में राजस्थान के खिलाफ असम 195 रन।
नोएडा में झारखंड के खिलाफ कर्नाटक ने बनाए 3/248 रन। 
मुंबई में दिल्ली के खिलाफ महाराष्ट्र ने बनाए 2/290 रन। 
हैदराबाद में ओडिशा के 228 रनों के जवाब में सौराष्ट्र 0/4 रन।
 
ग्रुप सी : कल्याणी में आंध्र के खिलाफ छत्तीसगढ़ ने बनाए 4/261 रन।
सूरत में जेके के 227 रनों के जवाब में गोवा 5/43 रन।
जमशेदपुर में हरियाणा के खिलाफ हैदराबाद 191 रन।
गुवाहटी में सर्विसेस के खिलाफ त्रिपुरा के 7/228  रन।
कोलकाता में हिमाचल प्रदेश के खिलाफ केरल 4/163  रन।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »