20 Apr 2024, 20:46:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

कप्‍तान धोनी की पत्नी साक्षी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 12 2016 1:32PM | Updated Date: Oct 12 2016 1:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गुरूग्राम। भारतीय क्रिकेट वनडे टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी सिंह सहित चार लोगों के खिलाफ गुरुग्राम पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। मामला कंपनी में शेयर खरीदने के लिए एग्रीमेंट करने के बाद पूरी राशि नहीं देने से संबंधित है। निरवाणा कंट्री निवासी डेनिज अरोड़ा की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। 
 
जिम चलाने वाली कंपनी स्पोर्ट्स फिट वल्र्ड प्राइवेट लिमिटेड में रीति एमएसडी अलमोड प्राइवेट लिमिटेड का शेयर है। इस कंपनी में धोनी की पत्नी साक्षी सिंह, प्रतिमा पांडेय, अरुण पांडेय व शुभावती पांडेय निदेशक हैं। वहीं स्पोर्ट्स फिट वर्ल्‍ड  प्राइवेट लिमिटेड में निरवाणा कंट्री निवासी डेनिज अरोड़ा निदेशक हैं। अरोड़ा के पिता विकास अरोड़ा का 39 फीसदी शेयर है। दो अन्य लोग भी निदेशक थे जो बाहर हो गए। 
 
बताया जाता है कि आपस में तालमेल न बनने पर रीति एमएसडी अलमोड प्राइवेट लिमिटेड के निदेशकों ने अरोड़ा का शेयर खरीदने के लिए एग्रीमेंट कर लिया। डेनिज अरोड़ा का आरोप है कि एग्रीमेंट लगभग 11 करोड़ रुपए में हुआ था। उन्हें केवल दो करोड़ 25 लाख रुपए दिए गए। बाकी राशि नहीं दी गई। 31 मार्च तक पूरी राशि देनी थी। जब राशि नहीं दी गई तो उन्होंने मामला दर्ज करा दिया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »