25 Apr 2024, 20:54:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले पहले भारतीय कप्तान बने विराट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 9 2016 8:01PM | Updated Date: Oct 9 2016 8:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। कप्तान विराट कोहली के दूसरे दोहरे शतक और अजिंक्य रहाणे के करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी से भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन पहली पारी पांच विकेट पर 557 रन बनाने के बाद घोषित की। कोहली ने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेलते हुए 211 रन बनाए। रहाणे ने उनका अच्छा साथ निभाते हुए 188 रन बनाए जिससे भारत ने अपनी स्थिति काफी मजबूत की। कोहली इसके साथ कप्तान के रूप में दो दोहरे शतक जड़ने वाले पहले भारतीय बने।

न्यूजीलैंड का स्‍कोर

दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने बिना विकेट खोए 28 रन बना लिए हैं। मार्टिन गुप्टिल 17 जबकि टाम लैथम छह रन बनाकर खेल रहे हैं।

दो दोहरे शतक वाले पहले कप्तान

कोहली ने टेस्ट करियर का दूसरा टेस्ट शतक लगाया। उन्होंने इसी साल जुलाई में वेस्टइंडीज के खिलाफ नॉर्थ साउंड में पहला दोहरा शतक लगाया था। इसी के साथ वह कप्तान के रूप में दो दोहरे शतक लगाने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए।

चौथे विकेट के लिए बनाया रिकॉर्ड

रहाणे ने 210 गेंदों में अपना आठवां टेस्ट शतक बनाया है। उन्होंने पिछला शतक (108*) वेस्टइंडीज के खिलाफ जुलाई, 2016 में किंग्सटन में ठोका था। भारत-न्यूजीलैंड के बीच वर्तमान टेस्ट सीरीज में दोनों टीमों की ओर से यह दूसरा शतक रहा। गौरतलब है कि सीरीज का पहला शतक इसी टेस्ट के पहले दिन कोहली ने लगाया है। कोहली-रहाणे के बीच 365 रन की साझेदारी हुई।

जडेजा दौड़े डेंजर एरिया में, लगी 5 रन की पनेल्टी

 

भारतीय बल्लेबाजी के दौरान कीवी टीम को 5 रन अतिरिक्त दिए गए, क्योंकि रवींद्र जडेजा ने बल्लेबाजी के दौरान पिच के डेंजर एरिया में दौड़ लगा दी। उन्होंने ऐसा दो बार किया, जिससे अंपायर ने 5 रन की पेनल्टी लगा दी। इस प्रकार न्यूजीलैंड ने 0 की बजाय 5 रन से अपनी पारी की शुरुआत की।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »