19 Apr 2024, 10:30:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

वानखेड़े विवाद मामले में शाहरुख खान को क्लीन चिट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 5 2016 2:42PM | Updated Date: Oct 5 2016 2:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। मुंबई पुलिस ने शाहरुख खान को बड़ी राहत देते हुए मुंबई मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट को बताया है कि 2012 में वानखेडे स्टेडियम पर हुए झगडे़ के मामले में शाहरुख खान के खिलाफ कोई आपराधिक केस नहीं बनता है। 
 
पांच साल के लिए इंट्री पर लगी थी बैन
चार साल पहले IPL मैच के दौरान शाहरुख खान का वानखेडे स्टेडियम में सुरक्षाकर्मियों के साथ बड़ा झगड़ा हुआ था जिसके बाद शाहरुख की वानखेड़े में पांच साल के लिए इंट्री बैन कर दी गई थी। अदालत में पेश की गई अपनी रिपोर्ट में मुंबई पुलिस ने बताया है कि इस मामले की जांच के बाद पाया गया कि शाहरुख खान के खिलाफ कोई आपराधिक मामला नहीं बनता है।
 
शाहरूख को क्‍लीन चीट 
एक सामाजिक कार्यकर्ता ने अदालत में शिकायत दर्ज करवाई थी कि शाहरुख ने 2012 में IPL मैच के बाद सुरक्षाकर्मियों के साथ शराब पी कर गाली-गलौच की थी। पुलिस ने इन दोनों मामलों में शाहरुख को क्लीन चिट दे दी है।
 
यह था मामला
गौरतलब है कि वानखेड़े में IPL के फाइनल के बाद जब शाहरुख खान के बच्चे और उनके कुछ दोस्त मैदान में खेल रहे थे तो सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोका। इस पर शाहरुख खान मैदान में आ गए और उनकी सुरक्षाकर्मियों और मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के अधिकारियों से जमकर बहस हो गई।
 
विलासराव देशमुख ने लगाई थी पाबंदी
शाहरुख खान के व्यवहार से नाराज हो कर मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के तत्कालीन अध्यक्ष विलासराव देशमुख ने शाहरुख खान के वानखेड़े में घुसने पर पांच साल की पाबंदी लगा दी। समझा जा रहा है कि पुलिस की इस रिपोर्ट के बाद शाहरुख खान पर लगा प्रतिबंध हट सकता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »