28 Mar 2024, 22:08:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport » Cricket

टी-20 : मैच हुआ रद्द, दक्षिण अफ़्रीका ने सीरीज़ 2-0 से जीती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 8 2015 7:53PM | Updated Date: Oct 8 2015 9:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा और अंतिम ट्वेंटी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच भारी बारिश के कारण रद्द कर दिया  गया। भारी बारिश के कारण मैदान के बहुत ज्‍यादा गीला होने के कारण अधिकारियों को ये फैसला लेना पड़ा। मैच में एक भी गेंद फेंकी नहीं जा सकी। इस तरह 3 मैचों की सीरीज पर दक्षिण अफ्रीका ने 2-0 से कब्‍जा जमा लिया।

अंपायर ए.के. चौधरी और विनीत कुलकर्णी तथा मैच रेफरी क्रिस ब्रॉड ने  सात बजकर 30 मिनट पर पिच का पहला निरीक्षण किया लेकिन मैदान के अधिक गीला होने की वजह से 8 बजकर 30 मिनट पर फिर से निरीक्षण करने का फैसला किया। साढ़े आठ बजे भी मैदान बहुत गीला होने के कारण मैच शुरू  नहीं हो सका और अंपायरों ने 9:30 बजे एक बार फिर निरीक्षण का फैसला किया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »