24 Apr 2024, 07:04:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रिषभ पंत ने टेस्ट में खेली टी-20 वाली पारी, जड़े लगातार छक्के

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 17 2020 12:48PM | Updated Date: Feb 17 2020 12:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट 21 फरवरी से शुरु होगा। इससे पहले टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड इलेवन के साथ एक प्रैक्टिस मैच खेला। यह मुकाबला तीन दिन का था जिसकी शुरुआत 14 फरवरी को हुई थी। रविवार 16 फरवरी को यह टूर गेम ड्रॉ के साथ खत्म हुआ। इस मुकाबले में किसी टीम को जीत भले नही मिली, भारतीय बल्लेबाजों ने जबरदस्त पारी खेलकर बता दिया कि वह कीवियों के खिलाफ टेस्ट जंग के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। हालांकि पहली पारी में दो बल्लेबाजों को छोड़ सभी फ्लॉप रहे थे मगर सेकेंड इनिंग में इंडियन बैट्समैन ने बेहतरीन वापसी करते हुए तेजी से रन बनाए।
 
दूसरी पारी में वैसे तो सबसे ज्यादा 81 रन मयंक अग्रवाल के बल्ले से निकले, मगर रिषभ पंत का विस्फोटक अर्धशतक भी चर्चा का विषय रहा। पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में विकेटकीपर बल्लेबाज की भूमिका निभाएंगे। चूंकि सीमित ओवरों के खेल में वह बेंच पर बैठे रहे, ऐसे में पंत को खुद को कांफिडेंस चाहिए था। बस फिर क्या रविवार को न्यूजीलैंड इलेवन के खिलाफ मैदान में उतरते ही पंत ने ताबड़तोड़ पारी खेली। भले ही यह प्रैक्टिस टेस्ट था मगर रिषभ टी-20 स्टाईल में बैटिंग कर रहे थे और उन्होंने 65 गेंदों में 70 रन बनाए।
 
70 रन की तूफानी पारी में पंत ने कुल 4 चौके और 4 छक्के लगाए। इसमें दो छक्के तो लगातार मारे थे। दरअसल उस वक्त पंत के सामने स्पिनर ईश सोढ़ी थे। सोढ़ी की गेंद पर पंत ने लगातार दो छक्के मारे। हालांकि रिषभ शतक लगाने से चूक गए मगर उनकी यह अर्धशतकीय पारी भी कमाल की थी। पंत के अलावा भारत की तरफ से मयंक ने 81, शॉ ने 39 और साहा ने 30 रन की पारी खेली। भारत ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 4 विकेट के नुकसान पर 252 रन बना लिए थे। इसी के साथ यह मुकाबला ड्रा हो गया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »