29 Mar 2024, 04:35:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पत्नी अनुष्का से तीन गुना ज्यादा कमाते हैं विराट कोहली, कुल कमाई....

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 28 2020 12:23PM | Updated Date: Jan 28 2020 12:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की कमाई का खुलासा हो गया है। जहां विराट कोहली टेस्ट और वनडे रैंकिंग में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं, वहीं अनुष्का भी फिल्म जगत की सबसे सफल अभिनेत्रियों में शुमार हैं। यहां तक कि विराट कोहली फोर्ब्स की 2019 की सबसे अमीर सेलीब्रिटियों की सूची में शीर्ष स्‍थान पर काबिज थे, वहीं अनुष्का शर्मा लिस्ट में 21वें नंबर पर थीं।

अब प्रतिष्ठित मैग्जीन ने विराट कोहली और अनुष्का की कमाई का खुलासा कर बताया कि साल 2019 में कुल 252.72 करोड़ कमाए, जिसके बाद उनकी कुल कमाई करीब 900 करोड़ हो गई है। वहीं अनुष्का शर्मा ने पिछले साल 28.67 करोड़ रुपये की कमाई की अब उनकी कुल कमाई 350 करोड़ रुपये हो गई है। मतलब कुल मिलाकर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की कुल कमाई 1200 करोड़ रुपये के आसपास है। यानी विराट कोहली की कमाई पत्नी अनुष्का शर्मा से करीब तीन गुना ज्यादा है। जहां तक कमाई के स्रोत की बात है,तब कोहली को इंडियन प्रीमियर लीग की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से 17 करोड़ मिलते हैं। इसकारण वे आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ियों में शुमार होते हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »