28 Mar 2024, 17:12:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

जीत के बाद टीम इंडिया ने बनाया नया रिकॉर्ड - चौथी बार किया...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 24 2020 5:13PM | Updated Date: Jan 24 2020 5:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आकलैंड। भारत ने रिकॉर्ड चौथी बार टी-20 में 200 से ऊपर के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा कर लिया। भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शुक्रवार को पहले टी-20 मुकाबले में यह कामयाबी हासिल की। न्यूजीलैंड ने पांच विकेट पर 203 रन बनाये जबकि भारत ने चार विकेट पर 204 रन बनाये। भारत ने इससे पहले 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ राजकोट में 202 रन, 2009 में श्रीलंका के खिलाफ मोहाली में 207 रन और 2019 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ हैदराबाद में 208 रन बनाकर जीत हासिल की थी।
 
भारत जहां चार बार यह कारनामा कर चुका है वहीं ऑस्ट्रेलिया ने दो बार यह कारनामा किया है। दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, वेस्ट इंडीज, इंग्लैंड, बंगलादेश और कतर एक-एक बार 200 से ऊपर के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा कर चुके हैं। इस मैच में रिकॉर्ड पांच अर्धशतक बने। किसी टी-20 मुकाबले में यह पहला मौका है जब पांच बल्लेबाजों ने अर्धशतक बनाये हैं। भारत की तरफ से श्रेयस अय्यर (नाबाद 58) और ओपनर लोकेश राहुल (56) ने अर्धशतक बनाये जबकि न्यूजीलैंड की तरफ से कॉलिन मुनरो (59), केन विलियम्सन (51) और रॉस टेलर (नाबाद 54) ने अर्धशतक बनाये।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »