19 Apr 2024, 00:17:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सहवाग के अंदाज में सरफराज खान ने पूरी की ट्रिपल सेंचुरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 23 2020 12:31PM | Updated Date: Jan 23 2020 12:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। मुंबई के बल्लेबाज सरफराज खान ने उत्तर प्रदेश के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच में ट्रिपल सेंचुरी ठोकी। बुधवार को राउंड-6 ग्रुप-ए और ग्रुप-बी मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर खेला गया। सरफराज की ट्रिपल सेंचुरी के दौरान उन्होंने कुछ ऐसा किया, जिससे वीरेंद्र सहवाग की याद ताजा हो गई। सहवाग को छक्के के साथ माइलस्टोन पर पहुंचने के लिए याद किया जाता है। 2004 में मुल्तान में पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच में सहवाग ने सकलैन मुश्ताक की गेंद पर छक्का जड़ ट्रिपल सेंचुरी पूरी की थी।
 
सहवाग को इस ट्रिपल सेंचुरी के बाद से 'मुल्तान का सुल्तान' भी कहा जाने लगा था। सरफराज ने भी इस मैच में छक्के के साथ ट्रिपल सेंचुरी पूरी की। सरफराज ने अपनी पारी के दौरान 250 और 300 रनों का आंकड़ा छक्के के साथ ही छुआ। वो 295 रनों पर खेल रहे थे, जब रिंकू सिंह गेंदबाजी के लिए आए, वीरू ने छक्का जड़ा और घुटने पर बैठ गए। उनका ट्रिपल सेंचुरी का सेलिब्रेशन भी काफी अलग था।
 
22 वर्षीय सरफराज ने 391 गेंद पर नॉटआउट 301 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 30 चौके और आठ छक्के लगाए। मैच अंत में ड्रॉ पर खत्म हुआ और मुंबई को इसके लिए तीन प्वॉइंट्स मिले। मुंबई को लीड के आधार पर ये प्वॉइंट्स मिले। उत्तर प्रदेश ने पांच विकेट पर 625 रन बनाए थे। मुंबई की टीम एक समय 128 रनों तक चार विकेट गंवा चुकी थी, इसके बाद सरफराज ने मैच का रुख ही बदल डाला। नंबर-6 पर बल्लेबाजी करते हुए फर्स्ट क्लास क्रिकेट में ट्रिपल सेंचुरी जड़ने वाले सरफराज महज तीसरे बल्लेबाज हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »