28 Mar 2024, 20:07:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अंडर-19 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया ने नाइजीरिया को 10 विकेट से पीट दिया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 21 2020 1:05AM | Updated Date: Jan 21 2020 1:05AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

किम्बर्ली। लेग स्पिनर तनवीर संघा (14 रन पर पांच विकेट) की घातक गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलिया ने नाइजीरिया को अंडर-19 विश्व कप क्रिकेट टूर्नामेंट के ग्रुप बी मुकाबले में सोमवार को 10 विकेट से पीट दिया। ऑस्ट्रेलिया ने नाइजीरिया को 30.3 ओवर में मात्र 61 रन पर ढेर कर दिया। नाइजीरिया की तरफ से ओपनर एलिजाह ओडाले ने 53 गेंदों में दो चौकों की मदद से सर्वाधिक 21 रन बनाये। नाइजीरिया की पारी में दूसरी दहाई संख्या 14 अतिरिक्त रनों की रही। उसके चार खिलाड़ी खाता खोले बिना आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया ने 7.4 ओवर में बिना कोई विकेट खोये 62 रन बनाकर 10 विकेट से मैच जीत लिया। सैम फैनिंग में नाबाद 30 और जैक फ्रेजर मैकगर्क ने नाबाद 23 रन बनाये।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »