19 Apr 2024, 02:58:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सबसे कम वनडे पारियों में सबसे तेज 5000 रन बनाने वाले कप्तान बने कोहली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 20 2020 9:59AM | Updated Date: Jan 20 2020 9:59AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरू। भारतीय कप्तान विराट कोहली वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 5000 रन बनाने वाले कप्तान बन गए हैं। कोहली को इस उपलब्धि तक पहुंचने के लिए केवल 4 रनों की दरकार थी और उन्होंने रविवार को यहां ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और निर्णायक वनडे मैच में यह उपलब्धि हासिल कर ली।

कोहली ने बतौर कप्तान 82 पारियों में ही वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 5000 रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया, जबकि पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 127 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग इस मामले में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 131 पारियों में बतौर कप्तान 5000 रन बनाए थे जबकि दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ के नाम 135 पारियों में यह उपलब्धि है। पूर्व भारतीय कप्तान और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने 136 पारियों में बतौर कप्तान वनडे में 5000 रन बनाए थे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »