29 Mar 2024, 18:04:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अब इस टीम से खेलेंगे धोनी, शुरू किया अभ्यास

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 19 2020 12:03PM | Updated Date: Jan 19 2020 12:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। वर्ल्‍ड कप 2019 के बाद से महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट के मैदान से बाहर है। वहीं गुरूवार को जब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की वार्षिक खिलाड़ी अनुबंध सूची जारी हुई तो उसमें टीम इंडिया पूर्व कप्तान धोनी का नाम नहीं था। इसके बाद एक बार फिर यह सवाल उठने लगा कि क्या धोनी संन्यास लेने वाले है। लेकिन BCCI की कॉन्ट्रैक्ट लिस्य से बाहर होने के बाद धोनी ने झारखंड रणजी ट्रॉफी टीम के साथ अभ्यास करना शुरू किया।
 
38 वर्षीय धोनी ने अपने गृह नगर रांची में झारखंड की टीम के साथ अभ्यास करके सभी को हैरान कर दिया। इस दौरान धोनी ने नेट्स में बल्लेबाजी करते हुए कुछ बेहतरीन शार्ट भी लगाए। धोनी के नए कदम से पता चलता है कि यह अनुभवी विकेटकीपर आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 के लिए कमर कस रहे हैं, जहां वह चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे।
 
झारखंड रणजी ट्रॉफी टीम के एक करीबी सूत्र ने कहा कि किसी को भी इस बात का पता नहीं था कि धोनी टीम के साथ ट्रेनिंग करने वाले थे। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो धोनी ने कुछ समय के लिए बल्लेबाजी की और नियमित प्रशिक्षण किया। दिलचस्प बात यह है कि धोनी ने एक नई गेंदबाजी मशीन के खिलाफ प्रशिक्षण लिया। बता दें, कुछ मीडिया रिपोर्ट में इस बात का भी दावा किया गया है कि धोनी चल रहे रणजी ट्रॉफी 2019-20 सत्र में झारखंड के लिए खेल सकते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »