24 Apr 2024, 17:19:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

धोनी जल्द करेंगे मैदान पर वापसी, 8 फरवरी से होंगे...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 16 2020 12:06PM | Updated Date: Jan 16 2020 12:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। वर्ल्‍ड कप 2019 के बाद से टीम इंडिया के पूर्व कप्‍तान और दिग्‍गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट के मैदान से काफी दूर है। लेकिन अब खबरें आ रही है कि संन्यास की अटकलों के बीच धोनी क्रिकेट के मैदान पर लौट सकते हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अगले महीने आग पीड़ितों की मदद के लिए एक चैरिटी मैच आयोजित करने का निर्णय किया है। वही रिपब्लिक की रिपोर्ट के अनुसार माना जा रहा है कि इस मैच में सचिन तेंदुलकर के साथ धोनी भी मैदान में उतर सकते हैं।
 
जानकारी के लिए हम आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि ऑस्ट्रेलिया इस समय अपने इतिहास की सबसे भीषण आपदा से जूझ रहा है। वहीं ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी आग ने भीषड़ तबाही मचाई है। जंहा दुनियाभर के महान क्रिकेटर इस मैच में खेलेंगे। वहीं यह मैच 8 फरवरी को खेला जाएगा। इस मुकाबले में एक टीम की कप्तानी रिकी पोंटिंग करेंगे, जबकि दूसरी टीम की कमान शेन वॉर्न संभालेंगे।
 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस बात का पता चला है कि इस मैच में ब्रेट ली, जस्टिन लैंगर, माइकल क्लार्क, एडम गिलक्रिस्ट, शेन वॉटसन व एलेक्स ब्लैकवेल जैसे महान खिलाड़ी खेलेंगे। इस मुकाबले से जो भी राशि जमा होगी, उसे आग पीड़ितों के लिए ऑस्ट्रेलिया रेड क्रॉस आपदा एवं सहायता फंड में दान किया जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार संसार भर के दिग्गजों के साथ सचिन व धोनी भी इस चैरिटी मैच में खेल सकते हैं। इससे पहले भी क्रिकेट खिलाड़ियों ने चैरिटी मैच खेला है। वर्ष 2005 में सुनामी पीड़ितों की सहायता के लिए वर्ल्ड एकादश व एशिया एकादश के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर एक चैरिटी मैच खेला गया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »