28 Mar 2024, 21:18:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

शशांक मनोहर के कारण संभव हुआ बंगलादेश का पाकिस्तान दौरा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 16 2020 1:33AM | Updated Date: Jan 16 2020 1:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ढाका। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के चेयरमैन भारत के शशांक मनोहर की मध्यस्थता के कारण बंगलादेश का पाकिस्तान का दौरा संभव हो गया है। बंगलादेश क्रिकेट बोर्ड और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के बीच इस दौरे के लिए सहमति बन गयी है और इस सहमति को बनाने में आईसीसी चेयरमैन मनोहर की प्रमुख भूमिका रही। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष एहसान मनी ने मनोहर को उनकी भूमिका और इस दौरे के पूरी तरह संभव होने के लिए धन्यवाद दिया है। इस दौरे में बंगलादेश दो टेस्ट, तीन टी-20 और एक वनडे खेलेगा।
 
इससे पहले तक बंगलादेश केवल तीन टी-20 खेलने पर अपनी सहमति जताता रहा था। बंगलादेश का यह दौरा हालांकि तीन भागों में बंटा होगा। बंगलादेश 24 से 27 जनवरी तक तीन टी-20 खेलेगा। बंगलादेश की टीम इसके बाद सात फरवरी से होने वाला पहला टेस्ट खेलने पाकिस्तान लौटेगी। पाकिस्तानी खिलाड़ी इसके बाद पाकिस्तान सुपर लीग में हिस्सा लेंगे जो 22 मार्च तक चलेगी। दूसरा टेस्ट पांच अप्रैल से शुरू होगा। ये दोनों टेस्ट आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा हैं। दूसरे टेस्ट से पहले तीन अप्रैल को एकमात्र वनडे खेला जाएगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »