29 Mar 2024, 12:45:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पृथ्वी फिट, न्यूजीलैंड में भारत ए टीम से जुड़ेंगे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 16 2020 1:30AM | Updated Date: Jan 16 2020 1:30AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। युवा ओपनर पृथ्वी शॉ अपने कंधे की चोट से उबर गए हैं और अब वह न्यूजीलैंड में भारत ए टीम से जुड़ेंगे। मुंबई के 20 साल के बल्लेबाज पृथ्वी इस महीने के शुरू में कर्नाटक के खिलाफ रणजी मैच में क्षेत्ररक्षण करते समय मैदान पर गिरकर अपना कंधा चोटिल कर बैठे थे और उनका न्यूजीलैंड दौरे में खेलना संदिग्ध नजर आ रहा था। पृथ्वी इसके बाद बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में रिहैब से गुजरे थे और अब वह अपनी चोट से उबर चुके हैं और भारत ए टीम के साथ जुड़ने के लिए तैयार हैं। पृथ्वी ए टीम के दौरे के बाद सीनियर टीम के न्यूजीलैंड दौरे के लिए भी होड़ में रहेंगे। भारत ए टीम को न्यूजीलैंड दौरे में तीन एकदिवसीय मैच और दो चार दिवसीय मैच खेलने हैं। भारत ए का दौरा समाप्त होने के 11 दिन बाद सीनियर टीम 21 फरवरी से न्यूजीलैंड से दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »