19 Apr 2024, 16:26:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मुझे चौथे नंबर पर खेलने के बारे में दोबारा सोचना होगा : विराट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 15 2020 5:13PM | Updated Date: Jan 15 2020 5:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

 नई दिल्ली। भारत को ऑस्ट्रेलिया के हाथों मुंबई में पहले वनडे में मिली 10 विकेट की शर्मनाक शिकस्त ने भारतीय कप्तान विराट कोहली को चौथे नंबर पर खेलने को लेकर दोबारा सोचने पर मजबूर कर दिया है। विराट इस क्रम पर खेलने उतरे और फ्लॉप रहे जिसके बाद उन्होंने कहा है कि उन्हें चार नंबर पर खेलने के बारे में दोबारा सोचना होगा। वैसे भी चार नंबर का स्थान भारत के लिए पिछले दो वर्षों में सबसे बड़ा सिरदर्द बना हुआ है और अब तक इसका कोई हल नहीं निकल पाया है।
 
नियमित ओपनर रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम में लौटे जबकि इससे पहले श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज से उन्हें विश्राम दिया गया था। शिखर धवन और लोकेश राहुल दोनों अच्छा खेल रहे थे। तीनों को ही पहले वनडे में उतारा गया जिससे विराट को चौथे नंबर पर खेलने उतरना पड़ा। इससे पहले श्रीलंका के खिलाफ आखिरी टी-20 में विराट छठे नंबर पर खेलने उतरे थे। विराट के चौथे नंबर पर आने के कारण केदार जाधव एकादश में जगह नहीं बना सके।
 
 रोहित 10 रन बनाकर आउट हुए जबकि शिखर ने 74 और राहुल ने 47 रन बनाये। विराट 16 रन ही बना सके। उन्हें लेग स्पिनर एडम जम्पा ने अपनी ही गेंद पर लपका। जनवरी 2015 के बाद से विराट ने चार नंबर पर खेलते हुए 16, 7, 12, 11, नाबाद 3 और 4 जैसे मामूली स्कोर बनाये हैं। विराट ने अपने करियर में तीसरे नंबर पर खेलते हुए 180 मैचों में 36 शतकों और 45 अर्धशतकों की मदद से 9509 रन बनाये हैं जबकि चार नंबर पर उन्होंने 39 मैचों में सात शतकों और आठ अर्धशतकों की मदद से 1767 रन बनाये हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »