29 Mar 2024, 15:55:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रिकी पोंटिंग को आज पीछे छोड़ देंगे विराट कोहली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 14 2020 11:47AM | Updated Date: Jan 14 2020 11:47AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के पास ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के दौरान एक और रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका है। दरअसल विराट कोहली बतौर कप्तान क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय शतक बनाने के रिकॉर्ड से सिर्फ एक शतक दूर हैं। मौजूदा समय में बतौर कप्तान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग और विराट कोहली संयुक्त रूप से 41 शतकों के साथ नंबर एक पर हैं।
 
वैसे भले ही रिकी पोंटिंग और कप्तान कोहली दोनों इस सूची में नंबर एक पर हैं। लेकिन विराट कोहली ने रिकी पोंटिंग की तुलना में ये उपलब्धि बहुत कम समय में हासिल की है। दरअसल ऑस्ट्रेलियाई पूर्व बल्लेबाज रिकी पोंटिंग ने बतौर कप्तान 41 अंतरराष्ट्रीय शतक 376 पारियों में पूरा किया है। जबकि विराट कोहली नें कप्तान के तौर पर महज 196 पारियों में ही ये उपलब्धि हासिल की है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »