28 Mar 2024, 20:26:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सचिन ने द्रविड़ के जन्मदिन पर कहा-आप गेंदबाजों के लिए सिरदर्द थे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 12 2020 9:57AM | Updated Date: Jan 12 2020 9:57AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने शनिवार को अपने पूर्व कप्तान और मैदान के अंदर तथा मैदा के बाहर अपने लम्बे समय के साथी साथी राहुल द्रविड़ को उनके 47वें जन्मदिन पर बधाई दी है। तेंदुलकर ने ट्वीट किया, "जन्म दिन मुबारक हो जैमी। आपने जिस तरह से बल्लेबाजी की वह गेंदबाजों के लिए सिरदर्द बन जाता था। यह जन्मदिन अच्छा रहे दोस्त।"

तेंदुलकर और द्रविड़ की जोड़ी ने मिलकर 6,920 रन बनाए और 20 शतकीय साझेदारियां की हैं। द्रविड़ को अपने टिकाऊ खेल के लिए दीवार के नाम से जाना जाता था। उन्होंने भारत के लिए 164 टेस्ट मैच, 334 वनडे और एक टी-20 मैच खेला है। उनके नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंदें खेलने का रिकार्ड है। 16 साल के करियर में दाएं हाथ के इस पूर्व बल्लेबाज ने 31, 258 गेंदें खेली हैं। द्रविड़ ने टेस्ट मैचों मे सचिन की तुलना में 3,000 ज्यादा गेंदें खेली हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »