19 Apr 2024, 09:29:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विराट का खुलासा - मुझे बहुत पसंद है छोले भटूरे और...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 10 2020 1:14PM | Updated Date: Jan 10 2020 1:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पुणे। कप्‍तान विराट कोहली श्रीलंका के खिलाफ होने वाले तीसरे टी-20 मैच से पहले एक खुलासा किया कि उन्हें छोले-भटूरे बहुत पसंद है। विराट बचपन में बहुत मोटे थे लेकिन उन्होंने फिटनेस पर जबर्दस्त मेहनत की है। इसी के चलते विराट की गिनती दुनिया के फिट क्रिकेटरों में की जाती है। वे हमेशा जिम में एक्सरसाइज करते हुए अपने फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। उनसे प्रेरणा लेकर टीम इंडिया के खिलाड़ियों के स्तर में भी काफी सुधार हुआ और इसके चलते अब भारतीय टीम भी दुनिया की फिट टीमों में शामिल है।
 
भारत ने श्रीलंका के खिलाफ तीन टी-20 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। गुवाहाटी में पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ा था जबकि भारत ने इंदौर में दूसरे मैच में श्रीलंका को 7 विकेट से हराया था। टीम इंडिया की निगाहें अब तीसरे मैच को जीत सीरीज पर 2-0 से कब्जा जमाने की रहेगी। इस बीच विराट ने गुरुवार को ट्विटर पर नेट्स सेशन का फोटो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, 'जैसे गेंदबाजों के हाथ से निकलती गेंद पर ध्यान चाहिए होता है, वैसे ही 'चीट मील' के दौरान छोले भटूरे पर भी ध्यान लगता है।' इस तरह विराट ने खाने के मामले में खुलासा किया कि उन्हें छोले भटूरे बहुत पसंद है। उनके ट्विट पर फैंस ने फनी रिप्लाय किए हैं। विराट के निशाने पर इस मैच के दौरान एक बड़ा रिकॉर्ड रहेगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »