29 Mar 2024, 12:31:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

कपिल शर्मा के शो पर युजवेंद्र चहल ने खोले कई राज, बताया ये...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 10 2020 12:35PM | Updated Date: Jan 10 2020 12:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीम इंडिया के स्पिनर युज़वेंद्र चहल हाल ही में कपिल शर्मा के शो पर पहुंचे। उनके साथ भारतीय टीम के दिग्गज स्पिनर पीयूष चावला भी थे। कपिल शर्मा के शो पर युज़वेंद्र चहल ने भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम से जुड़े कई राज खोले। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जब कपिल शर्मा ने युज़वेंद्र चहल से पूछा कि वह बड़ा स्कोर करने के लिए विराट कोहली और रोहित के बदले क्यों चुराते हैं तो युज़वेंद्र चहल ने खुलासा किया कि वह ऐसा करते हैं।
 
चहल ने बताया- यह सच है। बल्लेबाजों को उनकी प्रतिभा के हिसाब से बल्ले दिए जाते हैं। उस दौरान मैं हमेशा इस बात पर नजर रखता हूं कि किसे हल्का बैट दिया गया है। आमतौर पर मैं उस खिलाड़ी का बैट इस्तेमाल करता हूं। अब तो खिलाड़ियों को भी इस बात की आदत हो गई है कि मैं उनका बैट ले लूंगा। मैं मौका देखकर हल्का बैट मार लेता हूं।
 
युज़वेंद्र चहल ने अपने संघर्ष के दिनों के बारे में भी बताया। उन्होंने बताया कि उन्हें अभ्यास के लिए 7-8 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता था। इसी वजह से वह अपने पिता की खेती में मदद भी नहीं कर पाते थे। इसके बाद उनके पिता ने खेत पर ही उनके लिए पिच तैयार कर दी, जहां वह अपनी प्रैक्टिस करने लगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »