29 Mar 2024, 13:00:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सिद्धेश और तिलक के अर्धशतक, भारत के 252

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 8 2020 1:20AM | Updated Date: Jan 8 2020 1:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

डरबन। ओपनरों सिद्धेश वीर(71) और तिलक वर्मा (59) के अर्धशतकों तथा उनके बीच 135 रन की साझेदारी के दम पर भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चार देशों के अंडर-19 टूर्नामेंट में मंगलवार को 50 ओवर में सात विकेट पर 252 रन का मजबूत स्कोर बना लिया। दोनों भारतीय ओपनरों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुये 26.2 ओवर में 135 रन की साझेदारी की। सिद्धेश ने 87 गेंदों पर 71 रन में छह चौके और दो छक्के लगाये जबकि तिलक वर्मा ने 77 गेंदों पर 59 रन में आठ चौके और एक छक्का लगाया।

शशांक रावत ने 34 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 39 रन बनाये। कप्तान प्रियम गर्ग 27 गेंदों में 19 रन बनाकर आउट हुये। भारत ने दो विकेट पर 178 रन की सुखद स्थिति से 30 रन के अंतराल पर चार विकेट गंवाये और उसका स्कोर छह विकेट पर 208 रन हो गया। शुभंग हेगड़े ने 30 गेंदों में एक चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 26 रन बनाकर भारत को 252 तक पहुंचाया। न्यूजीलैंड की ओर से बेकहम व्हीलर ग्रीनल ने 47 रन पर दो विकेट, आदित्य अशोक ने 48 रन पर दो विकेट और कप्तान जेसी टशकोव ने 37 रन पर दो विकेट लिये।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »