29 Mar 2024, 20:05:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारत A के दो अभ्यास मैचों से बाहर हुए पृथ्वी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 8 2020 12:22AM | Updated Date: Jan 8 2020 12:22AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ अपने बाएं कंधे की चोट के कारण भारत A के आगामी न्यूजीलैंड दौरे के दो अभ्यास मैचों से बाहर हो गए हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को एक बयान जारी कर बताया कि पृथ्वी आगामी न्यूजीलैंड दौरे के दो अभ्यास मैचों नहीं खेल पाएंगे और उनके एकदिवसीय सीरीज और चार दिवसीय मैचों में खेलने का फैसला बाद में लिया जाएगा।
 
पृथ्वी को भारत A के आगामी न्यूजीलैंड दौरे के लिए दोनों टीमों में चुना गया है। टीम 10 जनवरी को न्यूजीलैंड के लिए रवाना होगी। युवा ओपनर पृथ्वी शॉ ने डोपिंग पर लगे प्रतिबंध के बाद उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सफल वापसी की थी लेकिन कर्नाटक के खिलाफ रणजी मुकाबले में वह अपना कंधा चोटिल कर बैठे थे।
 
बीसीसीआई ने पृथ्वी के चोटिल होने के बाद उन्हें रणजी ट्रॉफी मैच से हटा लिया था और उन्हें  बेंगलुरु स्थित शनिवार को राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) भेज दिया था। पृथ्वी को रणजी ट्रॉफी मैच के पहले दिन ओवरथ्रो रोकने के प्रयास में कंधे में चोट लग गई थी जिसके बाद वह तुरंत मैदान से बाहर चले गए थे और फिर मैदान में नहीं लौटे। उन्होंने दूसरे दिन फील्डिंग नहीं की थी और वह दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए भी नहीं उतरे थे।        
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »