29 Mar 2024, 17:43:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

हेयर ड्रायर और स्टीम आयरन से सुखाई पिच - भारत की किरकिरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 6 2020 11:35AM | Updated Date: Jan 6 2020 11:36AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारत और श्रीलंका के बीच बारिश के कारण पहला टी-20 मैच रद्द हो गया। बारिश तो प्रकृति का नियम है। इसलिए उसे तो रोकना असंभव है और उसका दूसरा कोई विकल्प भी नहीं है। लेकिन गीली मैदान को सुखाने के लिए नित नए दिन नए-नए तकनीकि प्रकरणसामने आ रहे हैं। फिर भी बीसीसीआई जिसकी गिनतीदुनिया की सबसे अमीर बोर्डमेंकी जाती है। उनके पास मैदान सुखाने के लिए जरुरी संसाधनों का न होना बीसीसीआई की कमी को दर्शाता है।
 
रविवार को बारिश के बाद गीली मैदान को सुखाने के लिए जिस प्रकार की चीजों का इस्तेमाल हुआ वो पूरी दुनिया में बीसीसीआई के किरकिरी का कारण बना। गीली मैदान को सुखाने के लिए स्टेडियम कर्मी ने कपड़ेको स्त्री करने वाले प्रेस और बालों को सुखाने वाले हेयर ड्रायर का इस्तेमाल किया। भारत के पास दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटर और सबसे धनवान बोर्ड होने के बावजूद भी इस प्रकार की घटना हास्यास्पद है।
 
इस घटना के बाद पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने कहा कि इतनी कम बारिश की वजह से मैच रद्द हो जाना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। लक्ष्मण के मुताबिक मैदानकर्मियों को इस मैच के लिए अच्छी तैयारी रखनी चाहिए थी। वहीं, पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने भी ग्राउंड स्टाफ की गलती बतायी। बता दें, इससे पहले भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। सीरीज का दूसरा मुकाबला मंगलवार को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »