24 Apr 2024, 03:32:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

बारिश नहीं बल्कि इस कारण रद्द हुआ भारत-श्रीलंका मैच

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 6 2020 11:30AM | Updated Date: Jan 6 2020 11:31AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बारिश के कारण भारत और श्रीलंका के बीच होने वाला टी-20 मैच रद्द हो गया। जैसे ही टॉस हुआ बारिश शुरू हो गई। बारिश ज्यादा भारी नहीं थी। इसलिए कुछ देर के बाद बारिश रुक गई। बारिश रुकने के बाद सभी को उम्मीद थी कि मुकाबला जल्दी शुरू होगा। बारिश रुकने के बाद जब ग्राउंड स्टाफ ने पिच पर ढके कवर्स हटाए तो पिच कुछ जगहों पर पानी गिर गया था।
 
अब यह पानी पिच पर कैसे चला गया। कवर्स कहीं से फटे हुए थे या हटाते समय पानी गिर गया जो भी हो लेकिन यह बड़ी चूक हुई। इसलिए बारिश रुकने के बाद भी मैच नहीं हो सका। हालांकि बाद में ग्राउंड स्टाफ ने पिच और मैदान को सही करने की बहुत कोशिश की। लेकिन पिच खेलने लायक नहीं हो सकी। मैच नहीं होने से दर्शक काफी निराश हुए। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »