29 Mar 2024, 13:04:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

दिल्ली को मिली बढ़त, पंजाब दूसरी पारी में लड़खड़ाया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 6 2020 12:48AM | Updated Date: Jan 6 2020 12:49AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मोहाली। नीतीश राणा की 92 रन की शानदार पारी के दम पर दिल्ली ने यहां आईएस बिंद्रा स्टेडियम में रणजी ट्रॉफी के ग्रुप ए और बी मुकाबले के तीसरे दिन रविवार को पहली पारी में बढ़त हासिल की और दूसरी पारी में पंजाब के चार विकेट गिराकर मैच पर अपना शिकंजा कस लिया। दिल्ली ने चार विकेट पर 195 रन से आगे खेलते हुए पहली पारी में 339 रन बनाये। पंजाब ने पहली पारी में 313 रन बनाये थे।
 
दिल्ली को इस तरह पहली पारी में 26 रन की बढ़त हासिल हुई। पंजाब ने दूसरी पारी में दिन का खेल समाप्त होने तक अपने चार विकेट मात्र 44 रन पर खो दिए हैं। पंजाब अब 18 रन से आगे है और उसके छह विकेट बाकी हैं। नीतीश राणा ने 64 रन से आगे खेलते हुए 189 गेंदों में 12 चौकों की मदद से 92 रन बनाये और वह अपने कप्तान ध्रुव शौरी की तरह शतक से चूक गए।
 
शौरी कल 96 रन बनाकर आउट हुए थे। जोंटी सिद्धू ने 41 और ललित यादव ने 39 रन बनाये। पंजाब की तरफ से अर्शदीप सिंह और मयंक मारकंडे ने तीन-तीन विकेट लिए। पंजाब की दूसरी पारी में सिमरजीत सिंह ने दो विकेट लिए जबकि सुबोध भाटी और कुंवर बिधूड़ी को एक-एक विकेट मिला। स्टंप्स पर कप्तान मनदीप सिंह आठ और शरद लुम्बा छह रन बनाकर क्रीज पर थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »