19 Apr 2024, 05:00:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

टीम इंडिया को बड़ा झटका - विराट हुए चोटिल...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 5 2020 11:53AM | Updated Date: Jan 5 2020 11:53AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। असम के गुवाहाटी में आज भारत और श्रीलंकाके बीच मैच खेला जा रहा है। लेकिन इससे ठीक पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली श्रीलंका के खिलाफ गुवाहाटी में टी-20 मुकाबले से पहले चोटिल हो गए हैं। मैच की पूर्व संध्या पर अभ्यास सत्र में कैच लेने के दौरान उन्हें बाएं हाथ की छोटी उंगली में चोट लगी थी। भारत और श्रीलंका 22 महीने बाद टी-20 में आमने-सामने हैं। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा। टीम इंडिया के फिजियो नितिन पटेल ने कोहली का तुरंत उपचार किया। उन्हें मैदान पर कोहली की उंगली में मैजिक स्प्रे लगाते देखा गया। इस मैच के लिए स्पिन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा भी गुवाहाटी पहुंचे चुके हैं।
 
भारत ने अपनी पिछली टी-20 सीरीज में वेस्टइंडीज को 2-1 से हराया था, जबकि श्रीलंका को ऑस्ट्रेलिया के हाथों 0-3 से हार झेलनी पड़ी थी। श्रीलंकाई टीम के लिए यह सीरीज भी काफी मुश्किल लग रही है। उसने अब तक भारत के खिलाफ एक भी द्विपक्षीय टी-20 सीरीज नहीं जीती है।
 
भारत और श्रीलंका के बीच बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच रविवार को खेला जाएगां इस सीरीज में सभी का ध्यान भारत के दो दिग्गजों- शिखर धवन और जसप्रीत बुमराह पर रहेगा, जो चोटों के बाद वापसी कर रहे हैं। विंडीज के खिलाफ भारत ने टी-20 और वनडे सीरीज दोनों में जीत हासिल की थी। अब टीम इंडिया नए साल में पहली बार जीत दर्ज करने के लिए मैदान में उतरेगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »