19 Apr 2024, 11:02:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सीएए को अच्छी तरह समझने के बाद टिप्पणी करुंगा : विराट कोहली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 5 2020 2:27AM | Updated Date: Jan 5 2020 2:27AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गुवाहाटी। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने शनिवार को कहा कि नागरिकता संशोधन कानून पर अलग-अलग विचार हैं और इस पर किसी तरह की टिप्पणी करने से पहले उन्हें इसे अच्छी तरह समझने की जरुरत है। विराट ने  भारत और श्रीलंका के बीच रविवार से शुरू हो रही तीन ट्वंटी 20 मैचों की  सीरीज की पूर्व संध्या पर यहां शनिवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वह सीएए पर गैरजिम्मेदार नहीं हो सकते। इस मुद्दे पर अगल-अलग विचार हैं। इसके बारे में  पूरी जानकारी  होने के बाद ही वह इस पर कोई प्रतिक्रिया दे पायेंगे। भारतीय कप्तान ने स्पष्ट किया कि जिसके के बारे में वह पूरी तरह अवगत नहीं हैं ,उस पर प्रतिक्रिया देकर किसी विवाद में नहीं पड़ना चाहते  हैं।  उन्होंने कहा, जिस विषय के बारे में मुझे पूरी जानकारी नहीं है उस पर किसी  तरह की टिप्पणी करके मैं किसी विवाद में नहीं पड़ना चाहता हूं। विराट ने शहर को पूरी तरह सुरक्षित बताते हुए कहा कि यहां के सुरक्षा इंतजामों से वह खुश हैं।  

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »