28 Mar 2024, 18:28:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

बंगाल-गुजरात का मैच पहले दिन बारिश से धुला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 3 2020 3:41PM | Updated Date: Jan 3 2020 3:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। बंगाल और गुजरात के बीच रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप मैच का पहला दिन शुक्रवार को यहां ईडन गार्डन मैदान पर बारिश के कारण बिना एक भी गेंद खेले रद्द कर देना पड़ा। मैदानी अंपायर और मैच अधिकारियों ने बारिश के कारण पहले दिन का खेल रोकने का फैसला किया।
 
बारिश सुबह चार बजे से ही शुरू हो गयी थी जिससे मेट्रोपोलिस और दक्षिण बंगाल का पूरा क्षेत्र प्रभावित रहा और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गयी। मौसम विभाग ने भी अगले 48 घंटे में उत्तर बंगाल से पूर्वी हिमालय में सिक्किम और दार्जिंलिंग के क्षेत्रों में भी बारिश की संभावना जताई है।
 
उल्लेखनीय है कि गत सप्ताह भी बंगाल और आंध्र प्रदेश के बीच रणजी ट्रॉफी मैच बेमौसम बारिश से प्रभावित रहा था। चार दिनों तक चलने वाला रणजी ट्रॉफी मैच दो दिन तक ही संभव हो पाया था जिससे बंगाल को आंध्र पर पहली पारी की बढ़त के आधार पर तीन अंक मिले थे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »