28 Mar 2024, 14:31:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मैथ्यूज की 2 साल बाद वापसी, टीम इंडिया को दिखाएंगे दम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 2 2020 12:19PM | Updated Date: Jan 2 2020 12:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। साल 2020 के पहले ही महीने यानि जनवरी में टीम इंडिया सबसे पहले श्रीलंका से भिड़ेगी। टीम इंडिया श्रीलंका के साथ तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी। भारत दौरे के लिए श्रीलंका टीम का ऐलान कर दिया गया है। एंजेलो मैथ्यूज को भारत दौरे के लिए श्रीलंका की टी-20 टीम में शामिल किया गया है।
 
पूर्व कप्तान मैथ्यूज ने अगस्त-2018 से श्रीलंका के लिए टी-20 मैच नहीं खेला है। इसका कारण फिटनेस रही है। दोनों टीम पांच से 10 जनवरी के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलेंगी। चयनकर्ताओं ने कहा है कि अभ्यास सत्र में चोटिल होने के कारण नुवान प्रदीप को टीम में जगह नहीं मिली. लसिथ मलिंगा को टीम का कप्तान बनाया गया है।
 
टीम: लसिथ मलिंगा (कप्तान), दानुष्का गुणाथिलका, अविश्का फर्नांडो, एंजेलो मैथ्यूज, दासुन शनाका, कुशल जनिथ परेरा, निरोशन डिकवेला, धनंजय डि सिल्वा, इसुरु उदाना, भानुका राजपक्षा, ओश्डा फर्नांडो, वानिंडु हसरंगा, लाहिरू कुमारा, कुशल मेंडिस, लक्षण संदकन, कासुन रजिथा.
श्रीलंका का भारत दौरा (टी-20 सीरीज)
पहली टी-20 - 5 जनवरी 2020 - 19:00 - गुवाहाटी
दूसरा टी-20 - 7 जनवरी 2020 - 19:00 - इंदौर
तीसरा टी-20 - 10 जनवरी 2020 - 19:00 - पुणे
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »