29 Mar 2024, 18:02:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ऑस्ट्रेलिया के लाबुशेन ने ठोका लगातार तीसरा शतक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 13 2019 1:43AM | Updated Date: Dec 13 2019 1:43AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पर्थ। जबरदस्त फॉर्म में चल रहे मार्नस लाबुशेन (नाबाद 110) के लगातार तीसरे शतक की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दिन रात्रि टेस्ट मैच के पहले दिन गुरूवार को 90 ओवर में चार विकेट पर 248 रन बना लिए। लाबुशेन ने इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्टों की सीरीज में लगातार दो शतक बनाये थे और यह उनका लगातार तीसरा शतक है। लाबुशेन के करियर में 12 टेस्टों में यह इनका तीसरा शतक है और इसके साथ उन्होंने टेस्ट मैचों में 1000 रन भी पूरे कर लिए हैं।
 
वह 202 गेंदों में 14 चौकों और एक छक्के की मदद से 110 रन बनाकर क्रीज पर हैं। ओपनर डेविड वार्नर ने 43, पूर्व कप्तान स्टीवन स्मिथ ने 43 और मैथ्यू वेड ने 12 रन बनाये। स्टंप्स पर लाबुशेन के साथ ट्रेविस हैड 20 रन बनाकर क्रीज पर थे। न्यूजीलैंड की तरफ से नील वाग्नेर ने 52 रन पर दो विकेट लिए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »