19 Apr 2024, 04:45:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विराट-धोनी नहीं बल्कि ये खिलाड़ी बना GOOGLE का राजा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 12 2019 12:53PM | Updated Date: Dec 12 2019 12:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। क्रिकेट वर्ल्ड कप साल 2019 में भारत में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया। हाल ही में पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह के नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज हो गया। युवराज इस साल इंटरनेट पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं। 2011 विश्व कप के हीरो रहे युवराज सिंह ने लगभग दो दशक के अपने करियर को 10 जून की तारीख को खत्म किया था। इस दिन युवराज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की और तब से ही उनका संन्यास एक दुनिया भर में एक ‘हॉट टॉपिक’ बन गया।
 
इंग्लैंड में हुए क्रिकेट वर्ल्ड कप की इस साल धूम रही। भारत भले ही वर्ल्ड चैंपियन नहीं बन पाया लेकिन यह देश में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया जाने वाला इवेंट रहा। भारत को सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच हुआ वर्ल्ड कप का फाइनल बेहद नाटकीय रहा और निर्धारित 50-50 ओवरों के बाद स्कोर टाई रहा। इसके बाद सुपर ओवर हुआ और वह भी टाई हुआ जिसके बाद मैच का फैसला बाउंड्री काउंट के आधार पर किया गया। इसमें मेजबान इंग्लैंड ने बाजी मारी और वह पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बना। क्रिकेट वर्ल्ड कप के बाद लोकसभा चुनाव और चंद्रयान-2 को सर्च किया गया।
 
भले ही भारत में विराट कोहली और महेंद्रसिंह धोनी की लोकप्रियता सबसे ज्यादा है लेकिन इस साल गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले खिलाड़ी युवराज सिंह रहे। वे देश की हस्तियों में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने के मामले में विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान और स्वर कोकिला लता मंगेशकर के बाद तीसरे स्थान पर रहे। युवा विकेटकीपर रिषभ पंत को कई मौके दिए गए लेकिन वे उम्मीदों के अनुरुप प्रदर्शन नहीं कर पाने की वजह से चर्चा में रहे और इस लिस्ट में वे छठे स्थान पर रहे। विराट और धोनी देश की सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली शख्सियतों में टॉप 10 में स्थान नहीं बना सके। 
 
भारत को दो वर्ल्ड कप खिताब (2007 टी20 वर्ल्ड कप और 2011 वनडे वर्ल्ड कप) दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले युवराज ने इस साल जून महीने में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया। कैंसर से जूझने के बाद टीम इंडिया में वापसी कर चुके युवराज को संन्यास की घोषणा इसलिए करनी पड़ी क्योंकि उन्हें विदेशी लीग में हिस्सा लेना था और इसके लिए बगैर संन्यास की घोषणा किए उन्हें बीसीसीआई से एनओसी नहीं मिल पाता। युवी का फैंस से सीधा जुड़ाव था और इस संन्यास की घोषणा और विदेशी लीग में शानदार प्रदर्शन की वजह से उन्हे बहुत ज्यादा सर्च किया गया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »