16 Apr 2024, 21:47:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रणजी में नए कीर्तिमान बना सकते हैं ये कई खिलाड़ी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 8 2019 7:47PM | Updated Date: Dec 8 2019 7:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। इस वर्ष रणजी ट्रॉफी का सत्र सोमवार से शुरु हो रहा है और इस दौरान कई खिलाड़ी नए कीर्तिमान बना सकते हैं। ऐसे खिलाड़ियों में चेतेश्वर पुजारा, वसीम जाफर, विनय कुमार, नमन ओझा और अमित मिश्रा पर नजरें रहेंगी। जाफर प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 20 हजार रन पूरे करने से 853 रन दूर हैं। जाफर के इस समय 19147 रन हैं। उन्होंने पिछले रणजी सत्र में विदर्भ की तरफ से खेलते हुए1037 रन बनाये थे। जाफर टूर्नामेंट के इतिहास में 200 कैच पकड़ने वाला पहला खिलाड़ी बनने से तीन कैच दूर हैं। जाफर इस सत्र में जब अपना पहला मैच खेलेंगे तो यह उनका 150वां रणजी मैच होगा और यह कीर्तिमान बनाने वाले वह पहले खिलाड़ी होंगे। इसी कड़ी में चेतेश्वर पुजारा प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपना 50 शतक पूरा करने से महज एक शतक दूर हैं।
 
अगर पुजारा इस सत्र में एक भी शतक जड़ देते हैं तो वह ऐसे नौंवें भारतीय खिलाड़ी होंगे जिनके नाम प्रथम श्रेणी क्रिकेट में नौ शतक पूरा करने का कीर्तिमान होगा। कर्नाटक के पूर्व कप्तान विनय कुमार इस सत्र में 400 विकेट पूरे कर सकते हैं। विनय इस बार पुड्डुचेरी की ओर से खेल रहे हैं और वह 400 विकेट लेने से महज तीन विकेट दूर हैं। विनय 400 विकेट लेने वाले रणजी के दूसरे खिलाड़ी बन सकते हैं। उनसे पहले राजस्थान के पूर्व तेज गेंदबाज पंकज सिंह ने 400 विकेट लिए हैं और उनके अबतक प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 409 विकेट हैं। बिहार ने रणजी के पिछले सत्र में लगातार छह मैच जीते हैं और उसके पास लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने का मौका है। रणजी में मुंबई (तब बंबई) की टीम ने 1961-62 और 1962-63 में लगातार आठ मैच जीते हैं और लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड मुंबई की टीम के नाम है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »