19 Apr 2024, 23:03:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

3 रन बनाते ही आज रोहित को पीछे छोड़ेंगे विराट कोहली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 8 2019 1:23PM | Updated Date: Dec 8 2019 1:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारत और वेस्‍टइंडीज के बीच सीरीज का दूसरा टी-20 मैच आज तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में टीम इंडिया के कप्‍तान विराट कोहली एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते है। दूसरे टी-20 में अगर विराट 3 रन बना लेते है तो टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले हिटमैन रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देंगे।
 
दरअसल, टीम इंडिया के उपकप्तान रोहित शर्मावर्तमान में टी20 में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। रोहित ने 94 टी20 पारियों में 2547 रन बनाए हैं। जबकि कोहली ने 68 पारियों में 2544 रन बनाए हैं। टी20 में रनों के मामले में रोहित कोहली से सिर्फ तीन रन आगे हैं। तिरुवनंतपुरम में दोनों के बीच एक दूसरे को पीछे छोड़ने की होड़ होगी।
 
 वही भारतीय कप्तान ने घरेलू मैदान पर क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में 975 रन बनाए हैं। अगर कोहली आज होने वाले मैच में 25 रन और बना लेते हैं तो घर में 1000 रन बनाने वाले पहले भारतीय बन जाएंगे। हालांकि ओवरऑल रिकॉर्ड की बात की जाए तो वे यह रिकॉर्ड बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन सकते हैं। उनसे पहले यह खास रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल और कोलिन मुनरो के नाम है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »