18 Apr 2024, 07:19:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अर्जुन-पवन के दम पर रण स्टार क्लब की पहली जीत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 7 2019 1:12AM | Updated Date: Dec 7 2019 1:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अर्जुन और दिल्ली रणजी खिलाड़ी पवन नेगी के हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत रण स्टार क्लब ने कोलाज स्पोर्ट्स क्लब को 5 विकेट से पराजित कर कादरपुर के युग स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स मैदान पर खेले जा रहे प्रथम आर एन सिंह टी -20 क्रिकेट टूर्नामेंट मे अपनी पहली जीत हासिल की। पहले बल्लेबाजी का न्योता पाकर कोलाज स्पोर्ट्स ने प्रगम के 57 और आशीष के 56 रनों की बदौलत निर्धारित 20 ओवर मे 170 रनों का सम्मानजनक स्कोर बनाया। रण स्टार की तरफ से अर्जुन ने पांच, जतिन सैनी और पवन नेगी ने दो-दो विकेट चटकाए। 

जबाब में रण स्टार क्लब की शुरुआत काफी खराब रही और उसके चार विकेट सिर्फ 12 रनों पर गिर गए। इसके बाद पवन नेगी और अर्जुन ने पांचवे विकेट के लिए 138 रन की साझेदारी कर टीम को जीत दिला दी। पवन नेगी ने 46 गेंदों पर 5 चौके और 6 छक्कों की मदद से अविजित 77 और अर्जुन ने 48 गेंदों पर 6 चौके और चार छक्कों के दम पर 76 रन की शानदार पारी खेली। कोलाज की तरफ से आशीष सुहाग ने दो, प्रदीप और दिग्वैस ने एक एक विकेट लिया। अर्जुन को मैन ऑफ दी मैच का पुरस्कार टूर्नामेंट के सचिव अनिल ने प्रदान किया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »