29 Mar 2024, 00:17:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रेप के आरोपी नित्यानंद पर अश्विन ने दिया ये बयान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 5 2019 12:50PM | Updated Date: Dec 5 2019 12:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने के बाद इन दिनों अपनी घरेलू टीम तमिलनाडू के लिए खेलने में व्यस्त हैं। अश्विन भारत के लिए खेलने हुए अपने प्रदर्शन के लिए तो खास चर्चाएं बटोरते हैं लेकिन टीम से दूर होने पर भी किसी ना किसी तरह से सुर्खियों में रहते हैं।
 
अश्विन अपनी फिरकी गेंदबाजी से तो बल्लेबाजों को खूब परेशान करते हैं तो वहीं उन्हें समय-समय पर किसी मुद्दों को लेकर दूसरों की फिरकी लेते भी देखा जाता रहा है। यानि साफ है भारतीय टीम का ये स्पिन फनकार सोशल मीडिया पर अपने मजाकिए अंदाज के लिए जाना जाता है। ऐसा ही कुछ एक बार फिर से आर अश्विन ने किया है जब इस बार रेप के आरोपी बाबा नित्यानंद पर कमेंट किया।
 
मामला कुछ ये है कि कर्नाटक में नित्यानंद बाबा पर रेप के कई केस दर्ज हैं। इसी से बचने के लिए बाबा नित्यानंद भारत से बिना पासपोर्ट के भाग गया है। जिसके बारे में कहा जा रहा है कि उसने अपने खुद के दम पर एक कैलासा नाम देश बसा लिया है। किसी एक देश से दूसरे देश में जाने के लिए वीजा की जरूरत तो पड़ती ही है।
 
ऐसे में आर अ श्वि नने ट्विटर पर वीजा को लेकर ही एक बड़ा चुटिला सवाल किया। कैलासा नाम के देश जब सुर्खियों में आया तो आर अश्विन से रहा नहीं गया और उन्होंने ट्विट किया कि 'वीजा हासिल करने की प्रक्रिया क्या है या फिर वीजा ऑनलाइन अराइवल मिलेगा?'
फिर क्या था एक बार जब अश्विन ने कैलासा को लेकर राग छेड़ा तो सोशल मीडिया पर इस ट्विट ने ट्रेंड कर लिया। जिसमें प्रशंसक आर अश्विन से सवाल कर रहे हैं। आर अश्विन के ट्विट के बाद तो प्रशंसकों के एक के बाद एक कमेंट आ रहे हैं।
 
जिसमें एक फैन ने लिखा कि 'वीजा नित्यानंद बनाएगा, ये उसका देश है, उसी के जरिए आप उसे ही आवेदन कर सकते हैं और वहां आपके लिए कागजी खानापूर्ति भी करेगा।' तो वहीं एक और फैन ने पूछा 'क्या आप सिर्फ घूमना चाहते हैं या आपको नागरिकता लेनी है।' इस पर अश्विन ने बड़ा मजेदार जवाब देते हुए लिखा कि 'भारत में दोहरी नागरिकता मान्य नहीं है ।'
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »