24 Apr 2024, 22:40:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विराट कोहली ने हैदराबाद रेप कांड को बताया शर्मनाक, कहा...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 1 2019 2:36PM | Updated Date: Dec 1 2019 2:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली सहित क्रिकेट के कई दिग्गजों ने हैदराबाद रेप कांड पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। हैदराबाद में वेटनरी डॉक्टर से गैंगरेप और हत्या की घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। घटना की भयानक बर्बरता देखकर लोगों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा। 
 
इस घटना पर ट्वीट करते हुए विराट कोहली ने लिखा- हैदराबाद में जो हुआ, वह बेहद शर्मनाक है। सोशल मीडिया पर भी इस घटना को लेकर काफी आक्रोश है। इसी क्रम में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के साथ-साथ कई दिग्गज क्रिकेटरों ने इस घटना पर अपनी नाराजगी जाहिर की है। इसके साथ ही आरोपियों के लिए कड़ी से कड़ी सजा की मांग भी की है।
 
विराट कोहली ने अपने आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट से एक ट्वीट किया विराट ने अपने इस ट्वीट में आगे लिखा- अब वक्त आ गया है कि समाज आगे बढ़कर जिम्मेदारी ले और इस तरह की अमानवीय घटनाओं को खत्म किया जाये। वीवीएस लक्ष्मण ने ट्वीट करते हुए लिखा- कोई कैसे इतना बर्बर और जघन्य अपराध कैसे कर सकता है। मैं इस घटना के बारे में जानकर हैरान हूं और कुछ नहीं कह पा रहा हूं। पीड़ित परिवार के साथ मेरे सहानुभूति है। यह समय है कि सरकार कड़ी कार्रवाई करे और दोषियों को दंडित करे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »