20 Apr 2024, 08:25:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

युवराज की शादी के 3 साल पूरे, पत्‍नी बोलीं - तुम वो नहीं रहे...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 1 2019 1:53PM | Updated Date: Dec 1 2019 1:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीम इंडिया के सिक्‍सर सिंग युवराज सिंह और हेजल कीच की शादी को 3 साल पूरे हो गए हैं। ये जोड़ा 30 नवंबर को शादी के बंधन में बंधा था। अपनी शादी की सालगिरह के मौके पर युवराज ने सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट करते हुए हेजल को बधाई दी । वहीं हेजल ने भी युवराज के साथ अपनी रोमांटिक तस्वीर शेयर की । युवराज ने फोटो शेयर कर लिखा, 'मुबारक हो बीवी, हमने तीन साल पूरे कर लिए, ऐसा लगता है जैसे तीस साल पूरे हो गए! हैप्पी एनिवर्सरी।'
 
युवराज के इस पोस्ट के बाद सभी खिलाड़ियों के बधाई संदेश आने शुरू हो गए। जहीर खान की पत्नी सागरिका घटगे ने भी दोनों को सालगिरह की मुबारकबाद दी। बिपाशा बसु और हरभजन सिंह ने भी इस जोड़े को सालगिरह की बधाई दी। हेजल कीज ने फोटो शेयर कर लिखा, '3 साल बाद, अब हम वैसे नहीं रहे जैसे पहले थे। लेकिन आज भी मैं तुम ही को चुनूंगी बेबी। आई लव यू।
 
तीसरी शादी की सालगिरह के लिए बधाई।'साल 2016 में युवराज और हेजल फतेहगढ़ साहिब में सिख रिति-रिवाज के साथ शादी की थी। इस शादी में बॉलीवुड और खेल जगत के कई बड़े सितारे शामिल हुए थे। अनुष्का और विराट की जोड़ी भी इस शादी में शामिल हुई थी। युवराज और हेजल ने इसके बाद गोवा जाकर डेस्टिनेशन वेडिंग भी की थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »