23 Apr 2024, 20:33:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ऑस्‍ट्रेलिया की दिग्‍गज खिलाड़ी ने लिया क्रिकेट से संन्यास

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 30 2019 12:44PM | Updated Date: Nov 30 2019 12:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। आस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटर एलेक्स ब्लैकवेल ने खेल के सभी प्रारूपों से संन्यास का ऐलान कर दिया है।  उन्होंने कहा है कि यह घरेलू सीजन उनका आखिरी सीजन होगा। ब्लैकवेल ने पिछले साल फरवरी 2018 में अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था लेकिन वह महिला बिग बैश लीग में सिडनी थंडर से खेलती रही थीं।
 
मेलबर्न स्टार्स के खिलाफ जीत हासिल करने के बाद 36 साल की इस खिलाड़ी ने अपनी टीम की साथियों को इस बात की जानकारी दी। एलेक्स ने इस मैच में 47 गेंदों पर 65 रन बनाए। ब्लैकवेल ने कहा, “मैच से पहले मैंने फैसला कर लिया था कि मैं संन्यास लूंगी। इसे एक समय पर खत्म होना ही था।” उन्होंने कहा, “मेरे करियर में कई तरह की चीजें रही हैं लेकिन इस सीजन में सबसे अच्छी चीज यह रही कि मैंने थंडर के लिए आने वाली पीढ़ी को देखा जो मौकों को भुनाना जानती है। इसका हिस्सा बनना विशेष रहा। मैं वाकई में काफी संतुष्ट हूं।
 
ब्लैकवेल रविवार को मेलबर्न रेनेगेड्स के खिलाफ अंतिम बार खेलेंगी। उन्होंने थंडर को डब्ल्यूबीबीएल के पहले सीजन में खिताबी जीत दिलाई थी। वह क्लब के लिए महिला एवं पुरुष टीम को मिलाकर सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली और सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं। उन्होंने क्लब के लिए कुल 71 मैच खेले हैं और 1,751 रन बनाए हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »